Sidhi News: विधायक की विकास यात्रा में गिरा पंडाल, बुजुर्ग की मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • सीधी की घटना, बारिश की वजह से हुआ हादसा

सीधी, राष्ट्रबाण। आगामी चुनाव को लेकर नेताद्वय अपने-अपने स्तर से चुनावी तैयारी में जुटे हुए है। इसी बीच सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ल की विकास यात्रा के कार्यक्रम के दौरान बारिश की वजह से पंडाल गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीधी जिले के गांधी ग्राम में विकास यात्रा के तहत कार्यक्रम में हो रहा था। अचानक बारिश आई और बारिश की वजह से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान बारिश की वजह से पंडाल का पाइप धस कर गिर गया। पंडाल एक व्यक्ति के ऊपर गिरा, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी ले गए। जहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी में पुलिस ने बताया कि ७० वर्षीय रामचरण पिता रामेश्वर बैगा के ऊपर पंडाल का पाइप गिर गया था। जिसकी वजह से वह घायल हो गए। इलाज के दौरान उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। यह घटना शुक्रवार की शाम 6 बजे की है। रामचरण की मौत करीब रात 1 बजे हुई। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।

- Advertisement -
error: Content is protected !!