मैहर, राष्ट्रबाण। विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, लेकिन इसी बीच भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल मैहर नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद और भाजपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा है कि वह आगे की रणनीति जल्द बनाएंगे वहीं उन्होंने पार्टी का सम्मान करते हुए अपना इस्तीफा दिया है। वहीं नारायण त्रिपाठी के इस्तीफे के बाद उनकी कांग्रेस पार्ट में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि श्री त्रिपाठी ने अपनी पार्टी तक बना ली है। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मैहर में उस्ताद अल्ल्लाउद्दीन खां स्टेडियम में चल रहे विंध्य प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान कहा था कि विंध्य प्रदेश का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। हमारी अपनी पार्टी विंध्य विकास पार्टी का गठन हो चुका है और हम अपनी पार्टी से चुनाव लड़कर पूरे विंध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों को जिताकर विंध्य प्रदेश का पुनः निर्माण करेंगे।
15 महीने की कांग्रेस सरकार में कांग्रेस का समर्थन करते दिखाई दिए थे त्रिपाठी….
2018 के चुनाव में भाजपा से जीत हासिल की। जब कांग्रेस सरकार अल्पमत में आई तो नारायण त्रिपाठी कांग्रेस का समर्थन करते नजर आए थे। उन्होंने मैहर को जिला बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ को राजी कर लिया था। 2020 में उन्होंने विंध्य प्रदेश बनाने की मांग उठाई। दो माह पूर्व उन्होंने पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा भोपाल में स्थापित करने और सतना में लगी प्रतिमा के अनावरण के लिए पत्र लिखा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सात मार्च को भोपाल में अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी कर दिया है।