अग्निवीरों को 2 साल की अतिरिक्त सेवा का मौका, CM विष्णुदेव साय ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत

Chhattisgarh Rashtrabaan

    रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं के हित में दूरदर्शी और सराहनीय पहल बताया।

    चार साल की सेवा के बाद मिलेंगे दो अतिरिक्त साल

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस निर्णय के तहत अग्निवीरों को चार साल की शुरुआती सेवा पूरी करने के बाद दो साल तक और देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीर नियमित सैन्य सेवा में भी शामिल हो सकेंगे।

    युवाओं को सैन्य क्षेत्र में मिलेंगे नए अवसर

    उन्होंने कहा कि इस पहल से अग्निवीरों के प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल का देशहित में बेहतर उपयोग हो सकेगा। साथ ही युवाओं को सैन्य क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाने और राष्ट्रसेवा से जुड़े रहने के नए अवसर मिलेंगे। इससे देश की रक्षा व्यवस्था को भी अनुभवी और प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का लाभ मिलेगा।

    PM मोदी के प्रति जताया आभार

    मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल देश की सेवा के लिए समर्पित युवाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

    error: Content is protected !!