सिक्किम में बाढ़ से हुए बुरे हालात, बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता

Rashtrabaan

गुवाहाटी, राष्ट्रबाण। सिक्किम में अचानक बादल फटने से तबाही जैसे हालात बन गए हैं। दरअसल सिक्किम के ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी की तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई जिससे सेना के 23 जवान बह गए और उनका शिविर व वाहन डूब गए। घटना मंगलवार की बताई जा रही हैं जिसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी है। अधिकारियों ने बताया कि अचानक बाढ़ आने और एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गयी। बाढ़ मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आई। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि घाटी में कई प्रतिष्ठान बाढ़ की चपेट में आए हैं तथा नुकसान के संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण झील में जलस्तर अचानक 15 से 20 फुट तक बढ़ गया। अधिकारियों के मुताबिक, इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए। उन्होंने बताया कि सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर है और 41 वाहन कीचड़ में डूबे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

- Advertisement -

तीस्ता नदी में बाढ़ से बिगड़े हालात..

- Advertisement -

अधिकारियों ने कहा कि तीस्ता नदी में जल स्तर अचानक बढ़ने के बाद मंगलवार देर रात उत्तरी सिक्किम में कम से कम छह पुल बह गए। उन्होंने यह भी कहा कि तीस्ता नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने की खबर मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया और नदी के किनारे निचले इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया गया।

error: Content is protected !!