Bhopal News: अवधेश नायक और राजकुमार धनौरा कांगे्रस में हुए शामिल

Rashtrabaan
Highlights
  • पूर्व सीएम कमलनाथ बोले: सीएम शिवराज का भी स्वागत है

भोपाल, राष्ट्रबाण। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांगे्रस पार्टी कमर कस तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गढ़ में कांग्रेस ने सेंध लगा दी है। रविवार को दतिया के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अवधेश नायक कांग्रेस में शामिल हो गए। सागर जिले की सुरखी के राजकुमार सिंह धनौरा ने भी कांग्रेस जॉइन कर ली। शायर और गीतकार राहत इंदौरी की पत्नी शायर अंजुम रहबर ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। तो वहीं अवधेश नायक और राजकुमार सिंह धनौरा को पीसीसी दफ्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। लंबे समय से इन दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं। वहीं इमरती देवी के कांग्रेस जॉइन करने की अटकलों पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ ने कहा, हमारे सिद्धांत क्या हैं, शिवराज सिंह का भी स्वागत है अगर वे हमारे सिद्धांत मान लें और कार्यकर्ता उन्हें स्वीकार कर लें।

- Advertisement -

विधानसभा चुनाव लड़ चुके है नायक
बता दें कि 2008 में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद डबरा से तत्कालीन विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नरोत्तम के खिलाफ अवधेश नायक ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ा था। नरोत्तम मिश्रा ने 11,233 वोट के मार्जिन से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को 34,489 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र भारती को 23,256 वोट, तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 19,209 वोट और चौथे नंबर पर रहे अवधेश नायक को 13,830 वोट मिले थे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!