Gwalior News: गेस्ट हाऊस के बंद कमरे में नग्न अवस्था में मिले पुरूष और महिला

Rashtrabaan
Highlights
  • ग्वालियर का मामला, पुलिस के आगे हाथ जोड़ती रही महिला, पैर पड़ता रहा पुरूष

ग्वालियर, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित एक गेस्ट हाऊस में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस यहां रेड मारने गई। पुलिस ने गेस्ट हाऊस में रेड मारकर एक पुरूष तथा एक महिला को हिरासत में लिया है। वहीं गेस्ट हाऊस के संचालक पर कार्यवाही की गई है। दरअसल यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले स्थित न्यू चंदन नगर स्थित न्यू मूल लाईट गेस्ट हाऊस का बताया जा रहा है। जहां आए दिन आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान कमरे के अंदर की स्थिति देखकर आंखें फटी रह गई है। बंद कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत मिले हैं। पुलिस को देखते ही दोनों हाथ जोडऩे लगे। पुलिस ने उनका वीडियो भी बनवाया। मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि न्यू मून लाइट गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक पुरूष और एक महिला बंद कमरे में मिले। पुलिस को सामने खड़ा देख दोनों के होश उड़ हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

- Advertisement -

पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांग रही महिला

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पुलिस के वीडियो बनाने पर पुरूष ने गमछा से चेहरा ढक लिया था। वहीं महिला हाथ जोड़कर माफी मांग रही थी और लड़का हाथ जोड़कर पुलिस टीम के पैरों में गिर गया। बाद में पुलिस दोनों को थाने ले गई। इससे पहले पुलिस ने गेस्ट हाउस प्रबंधन से दोनों के आधार कार्ड जब्त कर लिए। साथ ही उन्हें वैरिफाई करा लिया।

- Advertisement -

बाहर की रहने वाली बताई जा रही है महिला
पुलिस ने बताया कि महिला मेरठ की रहने वाली है। वह नैनीताल में रहती है। वहीं, लड़के का नाम दिलीप भदौरिया निवासी भिंड बस स्टैंड के पास बताया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि महिला और पुरुष पूर्व से परिचित हैं। वहीं, पुलिस ने गेस्ट हाउस प्रबंधन से रजिस्ट्रेशन आदि आवश्यक दस्तावेज तलब किए हैं।

- Advertisement -

गेस्ट हाउस ने नहीं दी इसकी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक गेस्ट हाउस प्रबंधन पुलिस को संचालन सबंधी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका था। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए महिला और पुरुष से पूछताछ कर रही है। महिला ग्वालियर क्यों, कब, कैसे और किन हालातों में आई ? इस बात का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!