‘India’s Got Latent 2’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, छह दिन में 50 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर छाया

Rashtrabaan

    स्टैंड-अप कॉमेडी और डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में समय रैना का जलवा एक बार फिर बरकरार है। उनका नया शो ‘India’s Got Latent 2’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस शो के पहले एपिसोड ने मात्र छह दिनों में यूट्यूब पर 50 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

    यह आंकड़ा केवल यूट्यूब व्यूज का है, जबकि यह शो नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है। यूट्यूब पर मिली इतनी बड़ी प्रतिक्रिया ने शो की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। पहले सीजन के तुलना में इस बार दर्शकों की संख्या और भी अधिक बढ़ गई है। लगातार नए व्यूज जुड़ने के कारण ‘India’s Got Latent 2’ यूट्यूब ट्रेंडिंग की टॉप पोजीशन पर काबिज है।

    स्टार कास्ट और सोशल मीडिया पर धूम

    पहले एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, आशीष सोलंकी और बलराज घई जैसे बड़े नाम जज के रूप में शामिल हुए। इन सेलेब्रिटीज की मौजूदगी ने शो की लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए।

    ‘India’s Got Latent 2’

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस शो के क्लिप्स और मीम्स वायरल हो रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि इस बार का सीजन पिछले सीजन से कहीं बेहतर और मनोरंजक है। समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर व्यूज के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए खुशी जताई है और इसे अपने करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया है।

    आने वाले एपिसोड्स की उत्सुकता

    दर्शक अब अगले एपिसोड के लिए उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है कि अगली बार जज की कुर्सी पर कौन से सेलेब्रिटी नजर आएंगे। कुछ सोशल मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मशहूर सिंगर करण औजला भी शो में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    पहले एपिसोड में जहां आलिया भट्ट की मौजूदगी ने शो का स्तर बढ़ाया था, वहां फैंस को उम्मीद है कि आने वाले एपिसोड में और बड़े सितारे देखने को मिलेंगे, जो शो की लोकप्रियता को और ऊंचा ले जाएंगे।

    विवादों के बाद मजबूती से वापसी

    पिछले सीजन के दौरान कुछ विवादों का सामना करने के बाद इस बार शो की टीम ने विशेष सावधानी बरती है। लीगल और प्रोडक्शन टीम को पहले से काफी मजबूत किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी दिक्कत न आए।

    समय रैना ने इस बार केवल मनोरंजन के साथ ही रणनीतिक रूप से भी शो को आगे बढ़ाया है। इसकी वजह से ‘India’s Got Latent 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और आने वाले दिन इससे और बड़े आंकड़े देखने को मिल सकते हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by India’s Got Latent (@indiasgotlatent)

    Source

    error: Content is protected !!