जबलपुर, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट से लगे जंगलों में पेड़ पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहां नायलॉन की रस्सी से महिला और पुरुष लाशें पेड़ से टंगी हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पेड़ से नीचे उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भेड़ाघाट के धुआंधार पुल से बटिया वाली मोड़ के किनारे लगे जंगलों में दोनों ही लाशें नायलॉन की रस्सी से बंधी हुई थी। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों के पास आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। जिन्हें भेड़ाघाट पुलिस ने जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों और आसपास रहने वालों से मृतकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक कौन थे और इस जगह पर कैसे आए और किन हालातों में उनकी लाशें पेड़ पर टंगी है। इन तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती दौर में मृतक की उम्र 60 और महिला की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंची भेड़ाघाट पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।