Loksabha Election 2024 : NDA को बहुमत, अबकी बार गठबंधन सरकार

Rashtrabaan
Highlights
  • नितीश कुमार और चंद्रबाबू किंग मेकर, NDA को 56 सीटों का नुकसान

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। लोक सभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024)के परिणाम लगभग तय है। रुझानों में अब तक NDA को 295 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है। NDA के सहयोगी दलों में भाजपा के शीर्ष नेताओ ने सरकार बनाने चर्चा शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो भाजपा ने पार्टी सहित अपने सहयोगी दलों के विजयी सांसदों से चर्चा कर कल सरकार बनाने की कवायद को बढ़ाते हुए कल बैठक बुलाई है।

- Advertisement -

बिहार में नितीश का जादू

2024 में भाजपा भले ही सबसे बड़ी पार्टी हो लेकिन बिहार में जनता दल यू ने अपना दबदबा दिखा दिया है। नितेश कुमार के लिए लोकसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती थी। माना जा रहा था की नितीश के सामने अपनी पार्टी का वर्चश्व बचाने चुनौती थी। लेकिन लोकसभा 2024 में नितीश बिहार को साधने में कामयाब हुए है और बिहार में उनकी पार्टी 14 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

- Advertisement -

चंद्रबाबू ने भी दिखाया करिश्मा

आंध्रा प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी के चंद्रबाबू ने भी लोकसभा चुनाव में अपना करिश्मा दिखाया है। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने धमाकेदार वापसी की है। तेलगु देशम पार्टी (TDP) 16 सीटों पर पर जित तय मानी जा रही है।

- Advertisement -

इंदौर लोकसभा सीट ; देश में सबसे बड़ी जीत, सबसे ज्यादा वोट NOTA को

भाजपा प्रत्याशी सांसद शंकर लालवानी को 12 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। पिछली बार 10.68 लाख वोट मिले थे। यानी बीजेपी ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दूसरा, जीत के अंतर का। उन्होंने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। जीत का अंतर 1008077 हो गया है। इससे पहले यह रिकार्ड 2019 में सबसे बड़ी गुजरात की नवसार सीट के नाम पर था। वहां भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे। तीसरा रिकार्ड नोटा का है। जिसे पहली बार देश में 2 लाख 18 हजार से ज्यादा वोट मिल गए हैं। अब तक ये रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। उसे 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!