भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर बलात्कार का केस दर्ज : चार साल से कर रहा था भतीजी के साथ दुष्कर्म

Rashtrabaan
योगेंद्र सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विदिशा : भतीजी से बुझा रहा था चार सालो से अपने हवस की आग।

विदिशा, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के विदिशा मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी खड़ेर पर बलात्कार का आरोप लगा हैं। पीड़िता उपाध्यक्ष योगेंद्र कि रिश्ते मे भतीजी लगती हैं। पीड़िता कि शिकायत पर नटेरन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

- Advertisement -

एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी योगेंद्र सोलंकी कि तलाश शुरू कर दी हैं। फरार आरोपी योगेंद्र के ठिकानो पर पुलिस दबिश दे रही हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत पर बताया कि चाचा योगेंद्र चार सालो से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को बताने पर उसके परिवार के सदस्यों की हत्या की धमकी देता था। युवती ने हिम्मत कर के 5 दिसंबर 2024 को नटेरन थाना मे केस दर्ज कराया।

- Advertisement -

अकेली भतीजी को बनाया हवस का शिकार

पीड़िता ने एफआईआर मे बताया की चाचा योगेंद्र बासौदा मे रहते हैं। उनका घर मे आना जाना लगा रहता हैं। करीब 4 साल पहले एक चाचा हमारे घर आये, उस दिन मम्मी-पापा और भाई काम गांव के बाहर गए थे। मै घर में अकेली थी। तब योगेंद्र ने मेरे साथ डरा धमका कर गलत काम किया और कहा की किसी को कुछ भी बताया तो तेरे परिवार वालों की हत्या करवा दूंगा। डर के कारण मैंने अब तक किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद योगेंद्र जब भी गांव आते मेरे साथ रेप करते। एक बार में बासौदा गई थी, पता लगने पर चाचा योगेंद्र ने मुझे जबरदस्ती अपने साथ ले गए और वहां भी मेरे रेप किया। मै तंग आ गई और हिम्मत जुटा कर घटना की जानकारी घरवालों को बताई।

शादी का खर्च उठाने का दिया प्रलोभन

अपनी भतीजी को हवस का शिकार बनाने वाला भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी की करतूतों की जानकारी जब परिवार को लगी तो कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए योगेंद्र ने पीड़िता के परिजनों को कुछ न करने और उसकी शादी का खर्च उठाने का प्रलोभन दिया। लेकिन यह प्रलोभन कोई काम न आ सका और पीड़िता ने परिजनों के साथ जाकर योंगेंद्र की करतूतों को उजागर करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

- Advertisement -

कांग्रेस बोली बुलडोजऱ चलाओ

घटना की जानकारी लगाते ही राजनैतिक गलियों में चर्चा तेज हो गई। कांग्रेस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर हमला बोला हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा की चाल चरित्र बात करने वाली भाजपा के नेताओं से अपने परिवार की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। दूसरी तरफ भाजपा लाडली बहाना और लाडली कन्या, बेटी बचाओ की बात करती हैं जबकि इनके नेताओं से ही बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करें नहीं तो सड़को पर उतरेंगे। तो कांग्रेस नेत्री प्रियंका किरार ने आरोपी के घर पर बुलडोजऱ चलाने की मांग करते हुए जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर विदिशा में जंगी आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

- Advertisement -
error: Content is protected !!