सीधी, राष्ट्रबाण। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्धारित दौरे पर सीधी पहुँचे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीधी के मैदान में करीब एक लाख मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में दो लाख साठ हजार रुपये सीधे भेजी है। उन्होंने कहा कि सीधी बीरबल की भूमि है। पहली बार वोट देने वालोंं के सामने गुत्थी रखता है। पहेली देता हूं, सुलझा दोगे, कई दशक तक कांग्रेस की सरकार थी। आज कुछ ही राज्यों में है। सोचिए इनका पतन क्यों हुआ। गरीब की जेब साफ काम और हाफ,जिस राज्य से एक बार कांग्रेस गई वहां की जनता ने दोबारा नहीं घुसने नहीं दिया। 80 प्रतिशत दवाएं सस्ती दी जा रही हैं। पक्के घर की गारंटी मोदी ने दी है। चार लाख करोड़ रुपये खर्च किए है। उज्जवला योजना की सुविधा दी है। योजना के साथ गरीबों का पैसा भी बचाया है। कांग्रेस ने सिर्फ झूठ बोली। भाजपा जो कहा पूरा किया। किसानों के खाते में साल में तीन बार पैसा भेजा है। मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में दो लाख साठ हजार रुपये सीधे भेजी है।
प्रधानमंत्री का मंत्री ने किया स्वागत…
इससे पूर्व मंच पर मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शाल और भाजपा पट्टी पहना कर किया स्वागत। एकसभा से आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। आठ विधानसभा सीट में चार आरक्षित सीट हैं। बाकी सीटों में भी आदिवासी निर्णायक मतदाता माने जाते हैं। इनका वोट थोक में एकतरफा होता है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत में गंवाना नहीं चाहती है।
मंगलवार दोपहर सीधी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा में आदिवासियों के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं बताकर फोकस किया। उनके साथ मुख्यमंत्री भी सभा में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री सीधी के मैदान में करीब एक लाख मतदाताओं को संबोधित किया।