औरंगजेब की मन्नत पूरी हुई तो किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Rashtrabaan

बिहार,राष्ट्रबाण। पिता अपने बेटे के सदैव स्वस्थ रहने की मनोकामना करता है। ऐसे में जब बेटे को ऐसी बीमारी हो जाये जिसे ठीक करने में डॉक्टर भी हाथ खड़े कर दें तो वह भगवान या अल्लाह के पास मिन्नतें करने पहुँच जाता है। कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां एक मुस्लिम शख्स ने अपने बेटे की स्वस्थ होने की मनोकामना भगवान भोलेनाथ से कर दी। और कुछ दिनों में उसकी मन्नत पूरी भी हो गई। और उनका बेटा एकदम स्वस्थ हो गया। बेटे की मन्नत पूरी होते ही मुस्लिम युवक औरंगजेब ने सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा की ओर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दरअसल इस दौरान औरंगजेब ने गेरुआ कपड़े व तिलक लगाकर भगवान शिव के द्वार पहुँचा था। जो अपने आप मे एक मिसाल है। औरंगजेब अहमद के मुताबिक, मेरा 10 साल का बेटा दिल की बीमारी से जूझ रहा है,कई जगह इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला था। कई डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन कोई भी ऑपरेशन के बाद भी ठीक होने की गारंटी नहीं ले रहा था। आखिरकार गुजरात के अहमदाबाद स्थित सत्य साईं अस्पताल में ऑपरेशन कराने पहुंचा। अस्पताल में स्थित शिव मंदिर में मन्नत मांगी कि यदि बेटा ठीक हो जाएगा तो देवघर में जलाभिषेक करने जरूर जाएगा। बच्चे का ऑपरेशन सफल रहा और उसका बेटा अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!