10 साल की बच्ची से गैंगरेप कर उसे बेसमेंट में दफनाया

Rashtrabaan
Highlights
  • यूपी के बेगूसराय की वारदात, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले

बेगूसराय, राष्ट्रबाण। यूपी के बेगूसराय में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक १० साल की मासूम के साथ पहले गैंगरेप किया गया फिर उसके बाद उसकी हत्या कर घर के बेसमेंट में १० फीट का गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही रेप की पुष्टि की जा सकती है। 24 जुलाई को बच्ची पड़ोसी ४७ वर्षी गुड्डू सिंह के घर मेहंदी के पत्ते तोडऩे गई थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। 27 जुलाई की शाम को पुलिस ने आरोपी के घर से शव बरामद किया था। मामला बछवारा थाना इलाके का है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और तोडफ़ोड़ की है। एक कार को भी आग के हवाले किया गया है।

- Advertisement -

6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें तीन पर हत्या का आरोप है और तीन लोगों पर साक्ष्य छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह है। वही बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसी के घर से ही शव को बरामद किया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि बच्ची के साथ रेप हुआ है या कुछ और। डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने 3 दिन बाद 27 जुलाई की रात शव को बरामद किया है।

- Advertisement -

मेहंदी तोडऩे पड़ोसी के घर गई थी बच्ची
परिजन से मिली जानकारी अनुसार बच्ची 24 जुलाई को सुबह 10 बजे मेहंदी तोडऩे के लिए पड़ोस के घर में गई थी। उसी वक्त आरोपियों ने उसे उठा लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। बच्ची के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले गुड्डू सिंह, १८ वर्षीय ओम कुमार और उसके २० वर्षीय नौकर पर गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

डॉग स्क्वॉड की मदद से बरामद हुआ शव
बताया जा रहा है कि काफी खोजबीन के बाद परिजन ने 25 जुलाई को पड़ोसी के खिलाफ ही अपहरण, हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की टीम की मदद से आरोपियों के घर से बच्ची का शव को बरामद किया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!