बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम को देशी जुगाड़ से 9 घँटे बाद सकुशल निकाला गया

Rashtrabaan
Highlights
  • 145 फिट गहरे बोरवेल में गिर था मासूम शिवम

बिहार,राष्ट्रबाण। बिहार के नालंदा में 145 फिट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय मासूम शिवम को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने 9 घँटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल निकाल लिया है। दरअसल बच्चे को देशी जुगाड़ के सहारे निकाला गया है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने एक पाइप में कैमरा फिट किया गया और उसके सहारे रस्सी से हुक बांधकर गड्ढे में डाला गया। हुक में बच्चे का पैर फंसाकर उसे बाहर निकाल लिया गया। निकलने पर बच्चे की स्वास्थ्य जांच की गयी। पता चला कि बच्चा स्वस्थ्य है। शिवम नालंदा थाना क्षेत्र के कूलगांव में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। जैसे ही बच्चे को बहार निकाला गया तत्काल ही उसे वहां मौजूद एम्बुलेंस से पावापुरी अस्पातल ले जाया गया है। वहां पहले से डॉक्टरों की टीम तैयारी थी।

क्या था घटना क्रम…

दरअसल यह हादसा रविवार सुबह 9 बजे हुआ है,नालंदा में खेलते-खेलते 3 साल का बच्चा गिर गया। उसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत बच्चे के माता पिता पहुंच गए। उनके आते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। गटना नालंदा थाना इलाके के कुलगांव की है। बच्चे के बोरवेल में गिरने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुँच गया था। बताया गया था कि बोरवेल करीब 145 फीट से ज्यादा गहरा है। लेकिन बच्चा बोरवेल के बीच में फंसा गया। करीब 50 फीट पर वह फंसा था।

error: Content is protected !!