राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

Rashtrabaan
Highlights
  • स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में हुआ गरिमामय समारोह

भोपाल (Bhopal), राष्ट्रबाण। राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर राजभवन में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने समारोह में ध्वजारोहण किया। खुले आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन का वादन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे खुले आकाश में मुक्त किये। बच्चों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प कला (Handicraft Art) “चंदेरी के बने हुए वस्त्र का साफा” धारण कर राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।

- Advertisement -

राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता (Principal Secretary Mukesh Chand Gupta), सदस्य सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ अमरपाल सिंह (Secretary Tribal Cell Amarpal Singh), राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव (Additional Secretary Uma Shankar Bhargava), परिसहाय द्वय शशांक (Shashank), अतुल शर्मा (Atul Sharma), विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित (Arvind Purohit), विशेष सहायक विपुल पटेल (Vipul Patel), नियंत्रक हाउस होल्ड शिल्पी दिवाकर (Shilpi Diwakar), सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा (Indrajit Singh Chawla), जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
error: Content is protected !!