टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अभिनेता ने पुलिस को बताया—नहीं मिली थी कोई धमकी

Rashtrabaan News Desk
    • मुंबई क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया टाइगर श्रॉफ का बयान, हमले से पहले धमकी मिलने से किया इनकार
    • फायरिंग मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सभी पर लगाया मकोका

    मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के बाद से ही जांच तेजी से जारी है। इस मामले में शामिल आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, वहीं अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने टाइगर श्रॉफ का भी बयान दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने कई जानकारियां दीं।
    पुलिस सूत्रों मुताबिक क्राइम ब्रांच ने टाइगर श्रॉफ से घटना से जुड़े मुख्य और अहम पहलुओं पर सवाल किए। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें फायरिंग से पहले किसी तरह की धमकी मिली थी, या हमले की कोई आशंका थी। अभिनेता ने स्पष्ट रूप से हमले से पहले किसी भी तरह की धमकी मिलने से इनकार किया। यह बयान जांच को एक नई दिशा दे सकता है, क्योंकि इससे हमलावरों के संभावित मकसद और किसी पूर्व विवाद की जानकारी मिलने में मदद मिलेगी।
    बता दें यह घटना 18 अक्टूबर की शाम जुहू स्थित पुष्पा नरसी पार्क पर हुई थी। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद अपनी कार से जा रहे थे, तभी तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। हमलावरों में से दो ने फायरिंग की कोशिश की, जिसमें एक की बंदूक जाम हो गई, जबकि दूसरे युवक ने लगातार सात राउंड फायरिंग की। इस भीषण हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई थीं।
    दुर्भाग्यवश, उनके ड्राइवर और एक अन्य ऑटो चालक घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। हमले के अगले ही दिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों मुख्य आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में बाद में 11 आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकं हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों पर मकोका लगा दिया है। यह मामला मुंबई में कानून-व्यवस्था और सेलिब्रिटी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है, जिसकी विस्तृत जांच अभी जारी है।

    error: Content is protected !!