– अपने आपको हिंदूवादी नेता बताने वाला शुभम बघेल और उसका भाई समीर खान पहुंचे जेल
सिवनी, राष्ट्रबाण। जिले के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज बदमाशों ने एक युवक पर चाकू, स्टील पाइप और ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी शुभम सिंह बघेल और उसके भाई समीर खान की तलाश कर रही थी पुलिस ने शुभम सिंह और समीर और एक अन्य साथी को 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल पहुंचा दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01/10/2026 की शाम करीब 07:30 बजे मानस सोलर सेल दुकान के पास यह खूनी घटना घटी। प्रार्थी पल्लव देशमुख पिता राधेश्याम देशमुख, उम्र 32 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप नगर, डूंडासिवनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी शुभम बघेल, उसका भाई समीर और उनके एक अन्य साथी अचानक वहां आ धमके। आरोपियों ने प्रार्थी के पिता द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गलत पोस्ट डालने का आरोप लगाते हुए उसे गालियां दीं। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया, तो आक्रोशित शुभम बघेल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी दाहिने आंख की भौंह और माथे पर गंभीर चोटें आईं।
स्टील पाइप और ईंट-पत्थरों से किया प्रहार
हमले का सिलसिला यहीं नहीं थमा, मारपीट के दौरान शुभम के भाई समीर ने स्टील के पाइप से प्रार्थी के कंधे और दाहिने हाथ पर वार किया, जबकि अन्य एक साथी ने ईंट-पत्थरों से उसकी कमर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। मौके पर मौजूद रेहान खान द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही डूंडासिवनी पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने जिला अस्पताल सिवनी में आहत का मुलाहिजा कराकर बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं- धारा 296(A), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) आदि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां से आरोपियों को जेल पहुंचा दिया गया।
शुभम बघेल का अपराध का पुराना रिकॉर्ड
बता दें कि शुभम बघेल अपने आपको हिंदूवादी नेता बताता है। नेतागिरी की आड़ में शहर में तुच्छ गुंडागर्दी को अंजाम देता है। युवाओ को धर्म के नाम पर भड़काने और विवाद करने के लिए चर्चित इस टुचपुंदिया बदमाश दर्जन भर से अधिक गंभीर धाराओं में आपरधिक मामले दर्ज है। सूत्र बताते है की यह राजनीति की आड़ में जुआ फड़ भी संचालित करता है।
शुभम के अपराधों पर एक नजर
| सिवनी कोतवाली | अपराध क्र. | धारा |
| 1. | 307/2018 | 294, 323, 506, 34, IPC, SC, ST Act |
| 2. | 16/2010 | 380 IPC |
| 3. | 300/2012 | 379 IPC |
| 4. | 433/2012 | 294, 506, 323 IPC |
| 5. | 2011/2013 | 379 IPC |
| 6. | 216/2013 | 25 Arms Act |
| 7. | 913/2013 | 25 Arms Act |
| 8. | 1144/2013 | 341, 327 IPC |
| 9. | 669/2014 | 25 Arms Act |
| 10. | 918/2015 | 294, 323, 506, 34, IPC |
| 11. | 851/2016 | 341, 294, 323, 506, 34 IPC |
| 12. | 584/2017 | 420, 341, 294, 323, 506 IPC |
| 13. | 42/2017 | 294, 323, 506, 34 IPC |
| 14. | 21/2014 | 110 जा.फ़ो. |
| 15. | 07/2014 | 5,6 रासूका |
| 16. | 118/2016 | 110 जा.फ़ो. |
| डूंडासिवनी थाना | ||
| 17. | 210/2019 3 | 41, 294, 323, 34, 147, 148, 149, 327, 354, 25, 27 Arms Act |
| 18. | 205/2021 | 188, 269, 270, 34 IPC |
| 19. | 424/2021 | 294, 323, 324, 506 IPC |
| 20. | 47/ 2020 | 110 जा.फ़ो. |
| 21. | 500/26 | 296(A)115(2) 118(1) 351(3) 3(5) BNS |

