चक्रवात अर्नब से प्रभावित राज्यों को केंद्र की मदद का भरोसा, अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात

Rashtrabaan News Desk

    एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटीं, जल्द भेजी जाएगी केंद्रीय टीम

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में आए चक्रवात अर्नब को लेकर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर हालात पर चर्चा है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह सभी प्रभावित राज्यों को आपदा से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने और लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने पोस्ट में बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें सक्रिय रूप से युद्धस्तर पर बचाव और राहत अभियान शुरु किया हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने और आगे की सहायता की योजना बनाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) जल्द ही भेजी जाएगी। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि भारत सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ी है।
    इसके पहले, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी। मुख्यमंत्री नायडू ने शाह को राज्य में चक्रवात अर्नब से हुए व्यापक नुकसान से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री को कृषि, बागवानी फसलों, बिजली के बुनियादी ढांचे, सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को हुए भारी नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। सीएम नायडू ने शाह को चक्रवात प्रभावित जिलों में हो रही भारी बारिश और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने व्यापक क्षति को देखकर केंद्रीय गृह मंत्री से जल्द से जल्द केंद्रीय टीमों को भेजने का अनुरोध किया ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके और राहत, पुनर्वास एवं बहाली के प्रयासों के लिए भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री नायडू ने इस संबंध में केंद्रीय गृंह मंत्री शाह को पत्र भी लिखा था।

    error: Content is protected !!