सिवनी : श्री विष्णु प्रसाद दुबे पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए गणमान्य नागरिक

Rashtrabaan

    सिवनी, राष्ट्रबाण। नगर के आर्चीपुरम कॉलोनी निवासी श्री विष्णु प्रसाद दुबे का मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को प्रातः 5 बजे देवलोक गमन हो गया। वे अनंत दुबे एवं अखिलेश दुबे के पिता तथा प्रमोद दुबे व नेत्रपाल दुबे के बड़े भाई थे। दिवंगत श्री दुबे की अंतिम यात्रा सुबह 11:30 बजे उनके निज निवास आर्चीपुरम से निकाली गई, जो कटंगी नाका स्थित मोक्षधाम पहुंची। वहां परिजनों, रिश्तेदारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार विधि-विधान से संपन्न किया गया। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों व शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

    Read Also : सिवनी : सियासत में भूचाल, सर्दी में बढ़ी सियासी गर्मी

    error: Content is protected !!