भाजपा में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने बदले तीन प्रदेशों के अध्यक्ष, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने जारी किए आदेश

Rashtrabaan

    नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। सोमवार को भाजपा में बड़ा फ़ेरबदल देखने को मिला है। दरअसल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश के तीन अध्यक्ष बदले हैं। ऐसे में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों की शुरुआत नजर आ रही है। आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने तीन प्रदेशों के अध्यक्ष बदलने का आदेश जारी किया है। पुदुचेरी, नगालैंड और मेघालय के भाजपा प्रदेश अध्यक्षों को बदला गया है। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार‍ सिंह ने आदेश जारी कर रिकमैन मोमिन को मेघालय में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही एस सेल्वागनबेथी को पुदुचेरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

    नगालैंड में भी भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष..

    भाजपा ने नगालैंड में भी प्रदेश अध्यक्ष को बदला है और नया बेंजामिन येप्थोमी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी देश के पूर्वोत्तर राज्यों पर निगाह बनाए हुए है। इन तीनों ही प्रदेशों में भाजपा अपनी पैठ बनाना चाह रही है।

    error: Content is protected !!