नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan News) विदिशा लोकसभा से चुनाव जीतकर नई दिल्ली पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में शिवराज सिंह चौहान का नया पता सफदरजंग रोड पर स्थित बंगला नंबर 12 होगा।
बता दें कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद बनने के बाद 8 जून से पूसा कॉम्पलेक्स स्थित गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। जल्द ही शिवराज लुटियन दिल्ली में 12, सफदरजंग रोड पर शिफ्ट हो जाएंगे।बताया जाता है कि दिल्ली पहुंचने के बाद शिवराज सिंह शुरुआती कुछ दिनों तक चाणक्यपुरी स्थित मध्य प्रदेश भवन में रहे थे।
12, सफदरजंग रोड पर रह रहे थे मोरेश्वर पाटिल
शिवराज सिंह चौहान से पहले मोरेश्वर पाटिल 12, सफदरजंग रोड पर रह रहे थे। वह इस बार चुनाव जीतने में असफल रहे। मोदी सरकार 2.0 में पंचायती राज मंत्री रहे मोरेश्वर पाटिल (Moreshwar Patil) इस बार भिवंडी लोकसभा सीट चुनाव लाडे थे, वह शरद पवार गुट के सुरेश म्हात्रे (Suresh Mhatre) से चुनाव हार गए।
शिवराज बोले कांग्रेस के DNA में है किसान विरोध
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से नरेंद्र मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र को प्राथमिकताओं दी। जिसका परिणाम है की अच्छे परिणाम आज देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र जितना प्राचीन है, कृषि भी उतनी ही प्राचीन है।
उन्होंने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) का नाम लेते हुए कहा, “उन्होंने शकुनी का जिक्र किया। शकुनी छल और कपट का प्रतीक है। चौपड़ में तो धोखे से ही हराया गया था और चक्रव्यूह में फेयर वार से नहीं बल्कि घेर कर मारा गया था।”
उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस (congress) को अब क्यों चक्रव्यूह, शकुनी और चौपड़ याद आते हैं? उन्होंने कहा, “हम जब महाभारत काल में जाते हैं तो हमें तो भगवान कृष्ण ही याद आते हैं… यदा यदा ही धर्मस्य याद आता है… हमको तो कन्हैया याद आते हैं।” कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए शिवराज चौहान ने कहा, “कांग्रेस के DNA में ही किसान विरोध है।