अमरवाड़ा पुलिस कार्यवाही सवालों के घेरे पर : जाल में मछली, मगरमच्छ बाहर; छोटी कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपा रही अमरवाड़ा पलिस

Rashtrabaan

छिंदवाड़ा, राष्ट्रबाण। जुआ खेल में नालकट पांडवो को संरक्षण देने के आरोप से कलंकित अमरवाड़ा पुलिस अब अपने माथे का कलंक मिटाने का प्रयास कर रही है। इस प्रयास में अमरवाड़ा पुलिस ने पौनारी के जंगलो पर पुलिस रेड मार कर 2700 रुपये की जप्ती और 6 लोगो पर कार्यवाही की है। इन आरोपियों पर किन धाराओं के तहत कार्यवाही क गई यह भी अमरवाड़ा पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है।

- Advertisement -

अमरवाड़ा पुलिस द्वारा जंगल में रेड कार्यवाही सवालों के घेरे पर है। पुलिस द्वारा जिन छः लोगो के नाम कार्यवाही में बताये जा रहे है वह नालकटों की कटपुतली है। जानकारों का कहना है की अमरवाड़ा पुलिस नालकटों के गुर्गो पर कार्यवाही कर असली खेल के बादशाहो को बचा रही है। यह कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति के लिए की गई है। दरसल असली नालकटों को उनके द्वारा महीने में चढ़ाई जाने वाली मोटी रकम के बदले छोड़ा जा रहा है।

- Advertisement -

नालकट पांडवो को छोड़ कर्ज चुकाई अमरवाड़ा पुलिस!

- Advertisement -

अमरवाड़ा पुलिस ने ग्राम पोनारी के जंगल में पुलिस की रेड जिसमे आरोपी सतीष पिता रामसा धुर्वे उम्र-24 वर्ष निवासी ग्राम पौनारी, दिनेश कुमार पिता किसनलाल उइके उम्र-24 साल निवासी पौनारी, टीकाराम पिता सेहताप कुमरे उम्र-28 साल निवासी ग्राम पौनारी थाना अमरवाडा जिला छिन्दवाड़ा, प्रवीण पिता अंकर यादव उम्र-21 वर्ष निवासी ग्राम पौनारी, सत्येन्द्र पिता थानसिंह धुर्वे उम्र-26 वर्ष निवासी पौनारी, तेजू पिता देवीलाल उइके उम्र-29 वर्ष निवासी ग्राम खामीहीरा थाना अमरवाडा जिला छिन्दवाड़ा पर कार्यवाही करते हुए, जुमला रकम 2700 रू जप्त की गई है । लेकिन पुलिस की पकड़ से नालकट पांडव राजा, राहुल, परजीत, नेमी, अमबर बाहर है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीन लाख रकम लेने कर्ज अमरवाड़ा पुलिस ने इन्हे छोड़कर अदा किया है।

error: Content is protected !!