बालाघाट/लालबर्रा, राष्ट्रबाण। सिवनी बालाघाट मार्ग पर लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लवादा में स्थित टोलप्लाजा के मैनेजर ने वहीं कार्य कर रहे कर्मचारी से जमकर मारपीट कर की। जिस से आहत कर्मचारी ने स्थानीय थाने में मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कनकी निवासी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह टोल प्लाजा लवादा में पर्ची काटने का काम करता है, साथ में मोहित गनवीर निवासी लवादा, रविन्द्र पंचबुध्दे निवासी बिरसोला, फैजान खान निवासी ग्राम बोरी के भी साथ में कार्य करते हैं। 17 जुलाई को रात्रि 12.30 बजे रविन्द्र पंचबुध्दे बुथ नं. 04 पर एवं बुथ नं. 01 पर टी पर था । तभी 04 नं. बुथ से एक ट्रक आया ड्रायवर के पास फास्ट्रेक में पैसा कम था तो उसने 100 रू. नगद दिया । तभी मैनेजर पूरनसिंह ठाकुर आया उसको रविन्द्र ने बताया फिर पूरनसिंह ने वीडियो देखा और रविन्द्र पंचबुध्दे को चोरी करते हो कहकर बोलकर ड्यूटी से निकाल दिया और रविन्द्र पंचबुध्दे से जबरदस्ती सेलरी रद्द कराने के संबंध में आवेदन लिखवाया। 12.30 बजे मैनेजर पूरनसिंह मेरे पास आया और मुझे रूपये की चोरी करते हो कहकर गालियां देने लगा, गाली देने से मना किया तो उसके जमकर मारपीट की। पीडि़त प्रार्थी टोल प्लाजा कर्मचारी की रिपोर्ट पर आरोपी टोल प्लाजा मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबध्द मामले को जांच मे लिया है।
Balaghat News: टोलप्लाजा मैनेजर ने की कर्मचारी से जमकर मारपीट

Highlights
- बालाघाट के लालबर्रा का मामाल, दी जान से मारने की धमकी
See also Chhatarpur News: छतरपुर में सीएम शिवराज की सभा मे करतब दिखाना युवक को पड़ा भारी, युवक की मौत
