Bhopal News: अब 1 हजार नहीं, 1250 रूपए हर महीनें देंगे मामा

Rashtrabaan
Highlights
  • सीएम शिवराज लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर दे सकते है बड़ा तोहफा

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना से महिलाओं के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में हर महीनें १-१ हजार रूपए आने है। इसी बीच मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर एक और तोहफा मिलने जा रहा है। बताया जा रहा है कि लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपए की राशि को बढ़ाने के लिए सरकार ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर महीने से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने की घोषणा हो सकती है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सितंबर महीने में महिलाओं के खाते में हर हाल में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएं। वहीं 31 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बढ़ी हुई राशि जारी करने का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून 2023 को जबलपुर में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में पहली किस्त ट्रांसफर की थी। इस दौरान सीएम ने कहा था कि आने वाले समय में योजना के तहत दी जाने वाली को बढ़ाकर 3000 हजार तक किया जाएगा।

- Advertisement -

3 हजार रूपए तक बढ़ सकती है राशि
सीएम शिवराज ने कहा था कि सबसे पहले 1250, उसके बाद 1500 फिर 1750, इस तरह योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में प्रति माह 3000 रुपए तक डाले जाएंगे। अब इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को अब कम समय बचा है। इसके पहले लाड़ली बहनों के खाते में 5 किश्त ट्रांसफर हो चुकी होंगी। इसलिए अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहते हैं कि चुनाव से आखिरी किश्त के दौरान महिलाओं को खाते में 1250 रुपए की राशि डाली जाए।

- Advertisement -

कांग्रेस भी कर चुकी है ‘नारी सम्मान योजना’ की घोषणा
मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के लिए पात्रता में भी बदलाव कर दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही नारी सम्मान योजना शुरू करने की बात कही है, जिसमें महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए देने का ऐलान किया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!