Bhopal News: शिवराज कैबिनेट का आज होगा विस्तार!

Rashtrabaan
Highlights
  • दो नाम है लगभग तय, तीसरे पर चल रहा विचार मंथन

भोपाल, राष्ट्रबाण। विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम शिवराज का दौरा कार्यक्रम लगातार जारी है। सीएम शिवराज मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में दौरे कर रहे है और विकास कार्यों की सौगातें भी दे रहे है। इसी बीच शिवराज कैबिनेट विस्तार का फैसला पिछले दो-तीन दिन से लगातार टल रहा था। तो वहीं शुक्रवार को संभवत: शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। भाजपा में आज भी बैठकों का दौर चलेगा। तीन मंत्रियों के नाम पर चर्चा की जाएगी। दो नेताओं का नाम लगभग तय माना जा रहा है, तीसरे पर विचान मंथन चल रहा है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बैठक करेंगे। सीएम शिवराज के बैतूल दौरे के बाद घोषणा हो सकती है। बता दें कि मंत्री पद के लिए रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन का नाम लगभग तय माना जा रहा है। तीसरे नाम पर विचार मंथन किया जा रहा है। राहुल लोधी का नाम भी दौड़ में सबसे आगे हैं। मंत्रिमंडल में लोधी वर्ग के प्रतिनिधि को जगह दी जानी है। दलित या आदिवासी वर्ग से भी एक मंत्री बनाने पर विचार चल रहा है।

- Advertisement -

चार मंत्रियों की जगह है खाली
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार 22 अगस्त को अचानक राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई। फिलहाल शिवराज कैबिनेट में चार मंत्रियों की जगह खाली है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!