भोपाल, राष्ट्रबाण। प्रदेश के सूबेदार डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनो को रक्षा बंधन में उपहार दिया है। आज 1 अगस्त को मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना के खाते में 1500 की राशि आएगी। सीएम मोहन यादव आज चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे लेकिन वो यहां लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन 2024 (Raksha Bandhan 2024) का तोहफा देंगे।
प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज खुशी का दिन है। आज लाड़ली बहना के खाते में 15वीं किस्त जारी होगी। बता दें कि लाड़ली बहनों के खाते में 15वीं किस्त के साथ 250 रुपए एक्सट्रा पहुंचेंगे। ऐसे में कुल 1500 रुपए बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह 250 रूपये लाडली बहनो को रक्षा बंधन का उपहार है। इसके अलावा सीएम ने 30 जुलाई को सभी लाड़ली बहनों को रसोई गैस 450 रुपए में देने की घोषणा की थी।
अब 450 में मिलेगा गैस सिलेंडर
लाड़ली बहना को इस महीने रक्षा बंधन के उपहार में एक बोनस भी मिलेगा, अब बहनो को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। प्रदेश की जिन बहनो के पास उज्जवला गैस कनेक्शन है, इन महिलाओं की संख्या 40 लाख है। प्रदेश में लाड़ली बहनों को अब 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। अभी सिलेंडर 848 रुपए में मिलता है। अब इसके लिए लाड़ली बहनों को 450 रुपए देने होंगे। बाकी 398 रुपए राज्य शासन की ओर से दिए जाएंगे। सस्ता सिलेंडर देने के बदले सरकार पर 160 करोड़ का खर्च आएगा।