कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान: भारत के खिलाफ बोलने वालों की जान लेने में पीछे नही हटेंगे…

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का सिलसिला जारी है। ऐसे में सभाओं ओर रैलियों में नेताओं के भाषण अपनी सीमा लांघ रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का एक विवादित बयान सामने आया है। जिसमे में वह भारत के खिलाफ जाने वालों को जान से मारने की बात कह रहे हैं। दरअसल मध्यप्रदेश के रतलाम दौरे पर आए विजयवर्गीय ने ग्राम बांगरोद में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शनिवार को यह विवादित बयान दिया है।उन्होंने कहा- हम राष्ट्र के खिलाफ बोलने वालों की जान लेने से पीछे नहीं हटेंगे। हम किसी के विरोधी नहीं हैं। भारत माता की जय बोलने वाले सभी हमारे भाई हैं और हम उनके लिए अपनी जान दे सकते हैं लेकिन जो लोग भारत माता के खिलाफ बोलेंगे, हम उनकी जान लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता के इस बयान के बाद सियासत गर्मा गई है।

- Advertisement -

370 के मामले को भाजपा ने हाल किया…

- Advertisement -

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- धारा 370 जैसे बड़े मसलों पर भाजपा सरकार ने जो फैसले लिए हैं, वह कांग्रेस कभी नहीं ले सकती थी। हर कोई जानता है कि जम्मू-कश्मीर में पहले क्या स्थिति थी। अब जम्मू-कश्मीर में हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का नमक खाकर जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएगा उसको सहन नहीं किया जाएगा। लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाते हैं, बताइए ऐसे लोगों को बर्दाश्त किया जाना चाहिए क्या? उन्होंने आगे कहा कि किसी भी भारतीय को वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने में एतराज नहीं होना चाहिए

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!