प्रदेश में अपरधियों का बोलबाला, सुरक्षा भगवान भरोसे : कमलनाथ

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सांसदो एवं विधायकों के लिये बने रचना अपार्टमेंट से दिनदहाड़े 12 लाख रूपये लूटने की घटना पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मध्यप्रदेश की क़ानून व्यवस्था को आड़े हाथ लेते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल किया है।

- Advertisement -

बता दें कि रचना अपार्टमेंट में दिनदहाड़े एक शराब कारोबारी से 12 लाख रुपये लूटने की वारदात को अनजाम दिया गया। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सांसदो एवं विधायकों के लिये बने रचना अपार्टमेंट से दिनदहाड़े 12 लाख रूपये लूटने की घटना मध्यप्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।
बताया यह भी जा रहा है कि इस परिसर में कई पूर्व विधायक निवास करते हैं, जिनकी सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। वहीं इस आवासीय परिसर में कई कंपनियों के ऑफिस भी अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे हैं। सरकार की नाक के नीचे आवासीय परिसर का व्यावसायिक उपयोग भी हैरान करता है।

राजधानी भोपाल समेत समूचे मध्यप्रदेश में लूट, चोरी, बलात्कार और हत्याओं की घटना अब आम हो चुकी है। अपराधियों को पुलिस और क़ानून का कोई डर ही नहीं बचा है। मध्यप्रदेश में अपराधी इस तरह बेफ़िक्री से वारदात को अंजाम दे रहे हैं कि अब रात की जगह दिन में ही वीभत्स घटनायें घटित होने लगी है।

- Advertisement -

एक समय जो मध्यप्रदेश शांति का टापू था, बीजेपी सरकार ने अपने कुशासन से उसे अशांति और उपद्रव का पर्याय बना दिया है। जनता न घरों में सुरक्षित है, न सड़कों पर। मध्यप्रदेश की यह दुर्दशा देख कर पीड़ा होती है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!