Datiya News: गृहमंत्री के जिले दतिया में ‘शिवराज मामा’ की भांजियाअसुरक्षित:भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र ने किया सामूहिक बलात्कार

Rashtrabaan
Highlights
  • घर पहुंचकर छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास

दतिया,राष्ट्रबाण। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले में अब मुख्यमंत्री शिवराज मामा की भांजिया ही सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला शुक्रवार देर रात सामने आया जहां स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र ने ही सामूहिक दुष्कर्म कर लिया। कहने को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश में अपराध करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही करने की बात कर रहे हैं कि वो नजीर साबित हो रही है। अब ऐसे में यह देखना होगा की उनकी ही पार्टी के मंडल अध्यक्ष के पुत्र ने दुष्कर्म जैसा पाप किया है तो क्या भाजपा द्वारा ऐसी कार्यवाही होगी जो नजीर साबित हो। सवाल यह भी उठता है की भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र द्वारा सामूहिक रूप से कुकर्म कर गृह मंत्री के जिले को कलंकित किया है तो क्या उस घर पर भी मामा का बुलडोजर चलेगा। दरअसल घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जब एक परिवार की छात्रा स्कूल से घर लौटने के बाद अचानक ही घर पर पहुँचकर फांसी लगाने का प्रयास करने लगती है। जैसे तैसे परिजन उसे बचाते हैं,जिसके बाद पूरी कहानी खुलकर सामने आती है। घटना गृह मंत्री के गृह जिले दतिया के उनाव कस्बे की है। स्कूल से लौट रही 2 छात्राओं को आरोपियों ने कमरे में ले जाकर एक युवती के साथ रेप किया। वहीं, दूसरी लड़की के साथ अश्लील छेड़छाड़ करते हुए मौके से भाग गए। पुलिस की मुताबिक छात्राएं रामकिशोर यादव के घर के पास पहुचीं तो नामजद आरोपियों ध्रुव राय, अमन यादव, आदित्य यादव एवं विक्की साहू ने रास्ता रोक लिया। दोनों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। एक छात्रा को जबरन एक कमरे में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों अपने घर पहुंची। रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। जिसके बाद इस पूरी घटना की जानकारी परिजनों को लगी। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। रात में उनाव थाने का घेराव कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की अधिक संख्या एवं भीड़ होने के कारण आसपास का पुलिस बल भी उनाव थाने बुलाया गया। जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई। वहीं घटना में शामिल दो आरोपियों को रात में गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। रेप के बाद सुसाइड अटेम्प्ट करने वाली लड़की का इलाज झांसी में चल रहा है। युवती की हालत ठीक है वह खतरे से बाहर है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!