Dewas News: मूक-बधिर को खंभे से बांधकर महिला ने की मारपीट

Rashtrabaan

देवास,राष्ट्रबाण। देवास की सोनकच्छ तहसील के गांव दौलतपुर में मूक बधिर को एक महिला द्वारा खम्बे से बांधकर जमकर मारा जा रहा है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। महिला का आरोप है की वह उसे कॉल करके परेशान करता है। जबकि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की महिला उसके साथ ताबड़तोड़ मारपीट कर रही है। दरअसल घटना इंदौर-भोपाल हाईवे की बताई जा रही है। जहां पर पर मूक बधिर व्यक्ति को बांधकर एक महिला मारपीट कर रही है। महिला वीडियो में यह कहती दिख रही है कि मूकबधिर संतोष उसे फोन लगाकर परेशान करता है। महिला ने ही वीडियो बनवाया है।
संतोष नाम के युवक से महिला कर रही है मारपीट..
दरअसल इस मामले में पुलिस का कहना है की महिला ग्राम दौलतपुर की ही निवासी है,वीडियो में वह संतोष पर ताबड़तोड़ वार करती नजर आ रही है। साथ ही महिला व्यक्ति से उठक-बैठक लगवाने का भी कहती है। इसके अलावा महिला उसे मुर्गा बनने का भी कह रही है। मूकबधिर संतोष उसे हाथ जोड़कर व कान पकड़कर मारपीट न करने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है, लेकिन महिला उसकी एक भी नहीं सुनती है व उसे लगातार मारती है।
पुलिस कर रही मामले की जांच..
इस मामले में सोनकच्छ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।हालांकि पुलिस वीडियो किस दिनांक का है, उसकी पुष्टि नहीं नही कर पा रही है। फरियादी संतोष भी पुलिस थाने पहुंचा और इशारे में उसने यह बात पुलिस को बताई है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने महिला को थाने में बैठाया है। महिला को थाने में बैठाया है, लेकिन प्रकरण दर्ज करने के लिए फरियादी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही मूकबधिर होने के कारण प्रकरण दर्ज करने में भी परेशानी आएगी। घटना का समय और स्थान भी तय करना मुश्किल होगा।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!