भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों ने तोड़ा दम 3 घायल..यमुना एक्प्रेसवे पर लगा रहा जाम

Rashtrabaan

ग्रेटर नोएडा, राष्ट्रबाण। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार रात एक्प्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 3 लोग गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल यह पूरी घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात हुए है। जानकारी के अनुसार वैन में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात करीब 1 बजे रबूपुरा थानातंर्गत इलाके में नोएडा से जेवर की ओर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन नंबर डीएल 3 सीसी 7136 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

हादसे में इन्होंने गवाई जान…

1-उपेंद्र बैठा (38 वर्ष) पुत्र रामप्रीत बैठा निवासी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली। मूल पता ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड
2-बिजेंद्र बैठा (36 वर्ष) पुत्र रामप्रीत बैठा, निवासी उपरोक्त
3-कांति देवी (30 वर्ष) पत्नी बिजेंद्र बैठा, निवासी उपरोक्त
4-कुव ज्योती (12 वर्ष) पुत्री बिजेंद्र बैठा, निवासी उपरोक्त
5-सुरेश (45 वर्ष) पुत्र श्रीकांत कामत बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी 2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
वहीं घायलों में 1- सूरज (16 वर्ष) पुत्र उपेंद्र बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
2- आयुष (08 वर्ष) पुत्र बिजेंद्र बैठा, निवासी उपरोक्त
3- आर्यन (10 वर्ष) पुत्र बिजेंद्र बैठा, निवासी उपरोक्त

- Advertisement -
error: Content is protected !!