सिवनी, राष्ट्रबाण। इन दिनों होटलो का व्यापार बड़ी गर्माहट है। युवा कपल इन होटलो में रूम लेने और अपने जिस्म की गरमी मिटाने के लिए मोटा पैसा खर्च कर रहे है। होटलो में जहां कमरे उपलब्ध होते है वही इनके द्वारा युवको की गर्मी शांत करने के लिए देह परियों की भी व्यवस्था कराई जाती है। सिवनी नगर के बाहर बानी होटल कनिष्क इन दिनों इस काम के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।
आज दिनांक 6 जनवरी 2025 दिन सोमवार को दोपहर लगभग 3:30 पर सिवनी कोतवाली ने तनिष्क होटल पर रेड मारा, जिसके बाद होटल के कमरों में अय्याशी करने वाले प्रेमी युगल जोड़ो में भगदड़ मच गई। सूत्रों की माने तो पुलिस ने 18 कपल को होटल में पकड़ा, पुलिस ने सभी जोड़ो के मोबाइल जप्त कर जांच शुरू की लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने बिना कोई कार्यवाही के बेरंग लौट गई। पुलिस के बेरंग लौटने के बाद इस पुरे मामले में सेटअप और राजनैतिक दबाव की चर्चा जोरो पर है।
इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष/ पूर्व मंडी अध्यक्ष, होटल मालिक पदम सनोड़िया का कहना है की सभी लड़के-लड़कियां 18 वर्ष से ऊपर के थे। सभी की आईडी नियम अनुसार ली गई थी, पुलिस कार्यवाही नियम विरुद्ध थी। वही वहां उपस्थित लोगो ने बताया की पुलिस रेड के बाद पुलिस ने युवक-युवतियों से पैसे भी लिए गए। पुलिस के आने के बाद देर तक होटल से कपल मुंह छुपा कर निकलते रहे।
होटलो में गरीब परिवार की लड़किया होती है निशाना
सूत्रों की माने तो होटल में अनैतिक कार्य के लिए कमरे के साथ देह परियों की व्यवस्था होटल के कर्मचारी करते है। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। युवको को एक घंटे के लिए कमरा एक हजार रूपये में दिया जाता और देह परी के लिए एक हजार रूपये अलग से लिया जाता था, यह एक हजार रूपये एक ट्रिप के लिए होते एक्स्ट्रा शॉट के लिए युवको को अलग से पैसा देने होते थे। लड़कियों की व्यवस्था देने के लिए होटल कर्मचारी के पास एक केटलॉक होता है। इसमें ग्राहक लड़की पसंद करता और पसंद की हुई लड़की को आधा घंटे के अंदर ग्राहक तक पहुंचा दिया जाता है।