पति पत्नी पर अप्राकृतिक संबंध बनाने बनाता था दबाव, पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Rashtrabaan

हमीरपुर, राष्ट्रबाण। यूपी से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने सभी को सख्ते में डाल दिया। दरअसल उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में पति द्वारा पत्नी से रोज रोज अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता था। जिससे नाराज पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट की काट दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्‍नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पत्‍नी को फिलहाल वन स्‍टॉप सेंटर में पुलिस कस्‍टडी में रखा गया है। दरअसल पूरा मामला हमीरपुर की सदर कोतवाली के एक गांव की है। पति की उम्र 27 वर्ष है। इस दंपती के तीन बच्चे हैं। पत्नी का आरोप है कि पति उसके साथ आप्राकृतिक संबंध बनाता है। कई बार वह इसका विरोध कर चुकी थी, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। शनिवार की रात भी यही सब कुछ होने लगा। इस बार उससे रहा नहीं गया और उसने दांतों से पति का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से काट खाया, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर लहूलुहान हो गया। पत्नी की इस खौफनाक हरकत से पति बिलबिला उठा। उसे रात में ही जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह पत्नी तीनों बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। उसे डर था कि पति उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा। कलेक्ट्रेट चौकी में बैठी पत्नी को कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस वन स्टॉप सेंटर ले गई। जहां उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

error: Content is protected !!