सिवनी के हक़ की बात करने पर मुझे गिरफ़्तार किया गया : धनंजय सिंह

Rashtrabaan

सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी एनएसयूआई (NSUI) ज़िला अध्यक्ष इंजी धनंजय सिंह (Dhannjay Singh) का कहना है कि विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा सरकार ने सिवनी जिलेवासियों से कई बड़े-बड़े वादे किए थे। जिसमें सिवनी को संभाग बनाने और नगर निगम बनाने जैसे वादे थे। जिसके फलस्वरूप सिवनी की सभी जानता जनार्धन ने सिवनी विधानसभा में भाजपा को को तीसरी बार अवसर दिया। और पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार भी बन गई। लोकसभा चुनाव में भी सिवनी की जानता ने भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया और पूरे प्रदेश में भाजपा को 29 में से 29 सीट पर भाजपा के सांसदों को प्रदेश की जानता ने जीता कर संसद भेजा। इतना सब कुछ भाजपा को देने के बाद और पर्याप्त समय भाजपा सरकार को बने हो गया है फिर भी भाजपा सरकार ने अभी तक सिवनी से किए गए वादे को अभी तक पूरा नहीं किया है, यह सिवनी की जानता के साथ छलावा है। यही बात माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने रखने में अपने साथीयो के साथ पहुँचा था। परन्तु मुझे पहले ही पकड़ कर कोतवाली थाने में अंदर कर दिया गया। मुझे सिवनी के हक की लड़ाई में जितनी बार भी गिरफ्तार किया जाएगा मैं तैयार हूं।

- Advertisement -

NSUI अध्यक्ष ने कहा कि सिवनी जिलेवासी चारो तरफ से टोल दे रहे है पर रोड की स्तिथि बद से बत्तर है। सिवनी – बालाघाट रोड में आए दिन दुर्घटनाओं में मृत्यु हो रही है। परंतु ये भाजपा सरकार को और उनके नेताओं को कुछ नही दिख रहा। आज भी नर्सिंग की लाखों छात्राओं का भविष्य अंधकार गुम हो चुका है, नर्सिंग घोटाले को चार साल हो गये उसकी भी अभी तक कोई जाँच नहीं हुई और ना ही छात्राओ की कोई सुनवाई हो रही है। और जब हम आवाज उठाते है तो हमे गिरफ्तार कर आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। सिवनी ज़िले की सभी जनता जनार्दन ने भाजपा को झोली भर भर कर आशीर्वाद दिया है। परंतु अगर भाजपा सरकार सिवनी की जानता के हक़ को मारेगी तो हम शांत नहीं बैठने वाले है, हम हर बार इस भाजपा सरकार से सवाल पूछेंगे भले ही हमे बार बार गिरफ़्तार किया जाये।

आज भी किसानों से किया गया वादा पूरा नहीं हुआ है, जो की किसानों के साथ सबसे बड़ा अन्याय है इस सरकार को जो अहंकार है वो बहुत जल्दी टूटने वाला है। क्योंकि हमारी लड़ाई हक़ मिलने तक जारी रहेगी। मेरे कांग्रेसी साथियों ने मेरी जमानत ले कर मुझे और मेरे साथ अंकुश कांड्रा को कोतवाली से रिहा करवाया।

- Advertisement -
error: Content is protected !!