बेटे के बदले माँ को सजा के तौर पर नग्न कर पूरे गांव में घुमाया, लड़की लेकर भागा था बेटा

Rashtrabaan

बेंगलुरु, राष्ट्रबाण। कर्नाटक में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां बेटे की सजा उसकी मां को देकर पूरे गांव में नग्न कर घुमाया गया। जबकि पुलिस का कहना है कि महिला को खम्बे से बांधकर सजा दी गई। दरअसल पूरी घटना कर्नाटक के बेलगावी जिले की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना महिला के बेटे के एक लड़की के साथ भाग जाने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि लड़की की सगाई किसी और से होने वाली थी। लड़की की हरकत के बारे में पता चलने पर उसके परिवार वालों ने न्यू वंटामुरी गांव स्थित लड़के के घर पर हमला कर दिया और वहां तोड़फोड़ मचाई। पुलिस ने बताया कि लड़की के घरवाले लड़के की मां को घसीट कर ले गए, उसे निर्वस्त्र कर घुमाया और फिर बिजली के खंभे से बांध दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया। घटना के संबंध में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। बेलगावी के पुलिस आयुक्त सिद्धरामप्पा ने कहा कि 24 वर्षीय अशोक और 18 वर्षीय प्रियंका, दोनों एक ही समुदाय और एक ही गांव के हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 12:30 बजे दोनों गांव से भाग गए।

- Advertisement -

लड़की के परिजन घर मे घुसे…

- Advertisement -

अधिकारियों ने बताया कि इससे नाराज होकर लड़की के माता-पिता और रिश्तेदार लड़के के घर में घुस आए और उसकी मां के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने कहा, ‘सुबह 4 बजे सूचना मिलने पर हमारे पुलिस उप-निरीक्षक ने गांव का दौरा किया, उसके बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंचे। 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’ उन्होंने बताया कि काकाती पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। घटना पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!