Indor News: डॉक्टर ब्लेड से भाजपा नेत्री का चीरा गाल

Rashtrabaan
Highlights
  • इंदौर के खजराना का मामला, वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी है फरार
  • नगर निगम अमले ने आरोपी के मकान को किया जमींदोज

इंदौर, राष्ट्रबाण। इंदौर के खजराना में एक अजीब वारदात सामने आई है। यहां रहने वाली भाजपा नेत्री पर एक बदमाश ने हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी का घर प्रशासन द्वारा जमीदोंज कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार इंदौर के खजराना में निवास करने वाली भाजपा नेत्री हमला करने वाले बदमाश का घर प्रशासन ने मंगलवार की सुबह जमीदोंज कर दिया। बतां दें कि यहां पुलिस के साथ निगम का अमला भी मौजूद था। आरोपी पर करीब 16 अपराध दर्ज हैं। टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि महक वाटिका के पीछे रहने वाले थाने के लिस्टेड बदमाश भीम यादव के घर पर प्रशासन ने मंगलवार की सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है। यहां बुलडोजर से मकान को तोडऩे का काम शुरू किया गया। टीआई दिनपेश वर्मा ने बताया कि भीम यादव पर मारपीट, अवैध वसूली सहित हत्या के प्रयास के गंभीर मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -

भाजपा नेत्री के गाल चीर कर हुआ फरार
टीआई दिनेश वर्मा ने बतया कि कुछ दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारी इलाके में पोल पर लाइट लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा नेत्री सुनीता रसीली ने भीम यादव की अनबन हो गई थी। जिसमें आरोपी भीम यादव के रिश्तेदार कपिल और उज्ज्वल ने डॉक्टर ब्लेड से सुनीता रसीले के गाल चीर दिए थे। इस हमले के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद मामले में दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी भीम अभी भी फरार बताया ज रहा है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!