Ujjain News: फिर नाबालिग से हुआ गैंगरेप, इस बार आरोपी भी नाबालिग, लड़कों ने किया अश्लील वीडियो वायरल

Rashtrabaan

उज्जैन, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में एक बार फिर नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का मामला प्रकाश मे आया है। इस बार घटना उज्जैन जिले की बताई जा रही है। यहां एक 15 साल की लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। तीन नाबालिग लड़कों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह बिड़ला ग्राम पुलिस थाना क्षेत्र के लसुड़िया जयसिंह गांव की घटना है। शुक्रवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ। बिरला ग्राम पुलिस थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि तीन नाबालिग लड़कों ने मिलकर एक 15 साल की लड़की के साथ रेप किया। लड़की का वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने उसे वायरल कर दिया। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने आरोपी बच्चों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!