Indore News: इंदौर में मासूम बच्चे का खतना कर किया धर्म परिवर्तन

Rashtrabaan
Highlights
  • मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 8 साल के बच्चे का बनाया फर्जी प्रमाण पत्र

इंदौर,राष्ट्रबाण। इंदौर में मासूम बच्चे के साथ धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। और इस कृत्य को करने में उसकी मां शामिल है। दरसल इंदौर में 8 साल के मासूम का जबरन धर्म परिवर्तन और खतना करा दिया गया। बच्चे का नाम बदलकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाया गया। ये काम बच्चे की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया। इससे पहले वह पति का घर छोड़कर प्रेमी के पास चली आई थी। बच्चे को जबरदस्ती अपने साथ ले आई थी। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इलियास कुरैशी के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज किया है। बच्चे के पिता का आरोप है कि बेटा जैन है, उसे जिहादी मानसिकता की शिक्षा दी जा रही है। खजराना पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने फर्जी दस्तावेज कैसे और कहां बनवाए? रविवार को इलियास को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

- Advertisement -

मासूम के पिता ने बताया पूरा मामला…

- Advertisement -

बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है। वह अनाज का व्यापारी है। जून 2014 में उसकी शादी शाजापुर निवासी युवती से हुई थी। 2015 में उनके यहां बेटा हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था। 25 फरवरी 2018 को वह पत्नी और बेटे के साथ शाजापुर आया था। यहां एक सगाई अटैंड कर अपने गांव सिवाना लौट रहे थे, तभी पत्नी और बेटा ट्रेन से लापता हो गए। दोनों की गुमशुदगी रतलाम थाने में ही दर्ज करा दी थी। जांच के दौरान पता चला कि पत्नी इंदौर के रहने वाले इलियास कुरैशी के साथ गई है। पुलिस ने इलियास को रतलाम से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद इलियास ने फिर पत्नी से संपर्क किया और उसे अपने पास बुला लिया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!