जयपुर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कच्छा बनियान गिरोह

Rashtrabaan
Highlights
  • 6 बदमाश हथियारों से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने लगा रहे हैं घात, पुलिस ने अलर्ट रहने की दी हिदायद

जयपुर,राष्ट्रबाण। कच्छा बनियान गिरोह का एक सीसीटीवी फुटेज जयपुर से वायरल हो रहा है। दरअसल यहां पर कच्छा बनियान गिरोह दिखाई दे रहा है जिसमे 6 लोग हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। कच्चा बनियान गिरोह के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से इलाके में डर का माहौल हो गया है। दरअसल फुटेज करधनी थाना इलाके में स्थित हाथोज फाटक गोकुल धाम सिरसी रोड की है। इसमें छह बदमाश घूमते दिख रहे हैं। अब तक फिलहाल किसी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है, लेकिन एक कारखाने के सीसीटीवी में कैद हुई इस फुटेज ने लोगों में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार जिस सीसीटीवी कैमरे में यह गिरोह दिखाई दे रहे है उस कारखाने के मालिक सत्य नारायण शर्मा हैं। उन्होंने बताया की 22 जुलाई की रात 3 बजे उनके परिचित दूसरे माले पर सो रहे थे। वॉश रूम के लिए उठे तो उन्होंने छह लोगों को मुंह पर कपड़ा बांध कर कॉलोनी से निकलते हुए देखा। जिस पर ध्यान दिया गया तो दिखाई दिया की कुल लोग कच्छा बनियान पहन कर सड़क पर घूम रहे थे। सभी ने कमर में हथियार बांध रखे थे। सुबह रिश्तेदार ने सत्य नारायण को इस बारे में बताया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जिस में छह बदमाश हथियारों के साथ कॉलोनी में घूमते हुए दिखाई दिए।

- Advertisement -

क्या करता है कच्छा बनिया गिरोह..

- Advertisement -

यह गिरोह वारदात करने से पहले कच्छा-बनियान पहनते हैं। कमर में एक जोड़ी कपड़े और कुछ हथियार रखते हैं, जिससे की मकान के ताले तोड़े जा सके,साथी गैंग के कुछ सदस्य कमर में पत्थर भी बांध लेते है। वारदात करने के बाद इन के पीछे पुलिस या अन्य को लोग पड़ जाएं तो ये उन पर पथराव करते हैं। पकड़े जाने का डर हो तो ये लोग भागते हुए कमर से कपड़े निकाल कर पहन कर भीड़ का हिस्सा हो जाते हैं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!