Mumbai News: लोकसभा से पहले कांग्रेस को एक ओर झटका, अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, राज्यसभा मिलने के लगाए जा रहे कयास

Rashtrabaan

मुंबई, राष्ट्रबाण। लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल के8 राजनीति ने जोर पकड़ ली है। ऐसे में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा और राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। अटकलें हैं कि दो और विधायक भी चव्हाण के साथ पार्टी छोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि चव्हाण साल 2008 से 2010 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके पिता एसबी चव्हाण पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। चव्हाण को आदर्श को-ऑपरेटिव हाउजिंग सोसाइटी स्कैम के बाद सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ गया था। आरोप लगाए गए थे सेना की जमीन को राजनेताओं और सैन्य अधिकारियों ने हड़प लिया था। इससे पहले दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी भी कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। तीनों महाराष्ट्र कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे। एक ओर जहां देवड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का हिस्सा बने। वहीं, सिद्दीकी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए।

- Advertisement -

तीन विधायकों की हो सकती है एंट्री…

- Advertisement -

अब कहा जा रहा है कि चव्हाण के साथ-साथ तीन और विधायक सुभाष धोते, जीतेश अंतरपुरकर और अमर राजपुरकर भी पार्टी बदल सकते हैं। इसके अलावा बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को लेकर पार्टी बदलने की अटकलें हैं। हालांकि, अभी उन्होंने इसे लेकर कुछ नहीं कहा है।

error: Content is protected !!