Mumbai News : मुंबई में तूफान, धूल भरी आंधी के बाद बारिश

Rashtrabaan
Highlights
  • एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद, कुछ फ्लाइट डायवर्ट

मुंबई, राष्ट्रबाण। मुंबई में सोमवार शाम अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। अंधेरा छा गया। इससे मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।

- Advertisement -

होर्डिंग गिरी, 35 घायल

तेज आंधी का असर सेंट्रल मुंबई के बदलापुर, भिवंडी, कल्याण और ठाणे तक में देखा गया। कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया। तेज आंधी के साथ बारिश ने कहर बरपाया। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं परिवहन सेवाओं पर भी इसका असर हुआ। घाटकोपर इलाक़े में हाईवे किनारे की बड़ी होर्डिंग गिर गई। इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

मेट्रो के वायर पर गिरा बैनर

मेट्रो के ओवरहेड वायर पर बैनर गिरने से मुंबई मेट्रो बाधित हो गई है। तूफान के कारण बैनर गिरने से घाटकोपर-वर्सोवो मेट्रो एयरपोर्ट रोड स्टेशन पर मेट्रो रुक गई है। ऐसे में यात्री एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ही फंस गए।

- Advertisement -

गर्मी से लोग थे परेशान

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी पड़ रही थी। तापमान 35 डिग्री के करीब चला गया था। मुंबई में लोकसभा चुनावों के लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे। बारिश की बूंदों के गिरने अगले कुछ दिन तक तापमान में कमी की उम्मीद जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई 2024 यानी मंगलवार तक मुंबई में ऐसी स्थिति रह सकती है। महाराष्ट्र के मुंबई समेत आसपास के क्षेत्रों में हुए बदलाव का असर गुजरात तक है। गुजरात में भी दोपहर के बाद से बादल छाए हुए हैं।

error: Content is protected !!