New Delhi News: राजस्थान और मप्र सहित अन्य 26 राज्यों में भारी बारिश

Rashtrabaan
Highlights
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली व मुंबई में कई सड़कें धंसी
  • उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। मानसून का अब पूरे देश में आगमन हो चुका है। इसी के साथ ही पूरे देश में भारी बारिश का दौर जारी है। एक तरफ बारिश से किसानों के चेहरे में खुशी है तो दूसरी तरफ आम नागरिकों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित अन्य 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले में बुधवार की सुबह बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले, मंगलवार को आजमगढ़ में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह राज्य में 10 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं मुंबई के राहुल नगर इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इससे करीब 10 टू-व्हीलर्स और 4 गाडिय़ां बिल्डिंग बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसके अलावा दिल्ली और लखनऊ में भी सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आईं। मौसम विभाग ने बताया कि जून महीने में देश के पूर्वी हिस्से लू से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 11 से 19 दिनों तक रिकॉर्ड लू चली। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 7 से 9 दिन भीषण गर्मी दर्ज की गई।
यहां होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु राज्य भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!