नई दिल्ली,राष्ट्रबाण। अपने चंद्रयान-2 विफल होने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मिशन चंद्रयान-3 की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख का एलान भी कर दिया है। दरअसल चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान की लॉचिंग को लेकर काफी भ्रांतियां फैली थी जबकि इससे पहले एजेंसी ने 12 से 19 जुलाई के बीच तिथि तय की थी। लेकिन अब चंद्रयान की लांचिग की तिथि सुनिश्चित कर दी गई है। बता दें कि चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इससे पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा था कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में ये भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी। जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-2 के बाद इस मिशन को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए भेजा जा रहा है। चंद्रयान-2 मिशन आखिरी चरण में विफल हो गया था। उसका लैंडर पृथ्वी की सतह से झटके के साथ टकराया था, जिसके बाद पृथ्वी के नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। चंद्रयान-3 को उसी अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए भेजा जा रहा है।
New Delhi News: इसरो का ऐलान:चंद्रयान-2 विफल होने के बाद14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3
