विवाद के बाद पहली बार दिखाई दी नूपुर शर्मा, लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे

Rashtrabaan
Highlights
  • पैगम्बर मोहम्मद साहब को लेकर की गई विवादित टिप्पणी में फंसी थी नूपुर शर्मा

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा द्वारा दिये गए विवादित बयान के बाद अंडरग्राउंड हुईं नूपुर शर्मा सोमवार को पहली बार दिखाई दीं। वह फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को प्रमोट करने के लिए आयोजित एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। नूपुर एक साल से अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं। यहां तक कि पिछले साल जून के बाद से वह सोशल मीडिया से भी गायब हो गईं थीं। नूपुर शर्मा फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और स्टारकास्ट के साथ मौजूद थीं। नूपुर ने वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा, ‘मुझे आप लोगों को धन्यवाद कहना है। आप लोगों की वजह से हम भारतीय आज भी जिंदा हैं। आपको हृदय की गहराइयों से आभार। उन्होंने कहा कि एक ही चीज कहूंगी- भारत माता की जय, और इंडिया, भारत कैन डू इट।’ गौरतलब है कि पिछले साल एक टीवी डिबेट शो के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ भारत समेत दुनिया के कई इस्लामिक देशों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। इसके बाद नूपुर सार्वजनिक जीवन से दूर हो गईं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!