भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठी, रेप-हत्या के मामले में कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

Rashtrabaan

जयपुर, राष्ट्रबाण। जयपुर के भीलवाड़ा में नाबालिग से गैंगरेप और हत्या मामले में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को विरोध करना महंगा पड़ गया। दरअसल विरोध कर रहे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर जयपुर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दरअसल इस विरोध के दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएमआर का घेराव करने का इरादा बना लिया था,ऐसे में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर सभी को रोकने का प्रयास किया लेकिन भीड़ बेकाबू होने लगी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस प्रदर्शन की परमिशन युवा मोर्चा द्वारा नही ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चेची सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बीजेपी मुख्यालय पर एकत्रित हुए थे। इसके बाद युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। 11:45 बजे कार्यकर्ता सीएमआर की ओर बढ़े। 11:55 के आसपास सिविल लाइन फाटक क्रॉस करके आगे बढ़े। बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। करीब 12 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 12:30 बजे सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस सोडाला थाने ले आई। कार्यकर्ताओं ने यहां भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 1:30 बजे सभी कार्यकर्ताओं को विद्याधर नगर थाने ले जाया गया। जहां पर सभी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

- Advertisement -

अंकित ने आज ही पदभार ग्रहण किया था

- Advertisement -

बता दें कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चेची ने आज ही पदभार ग्रहण किया था। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्हें पदभार ग्रहण करवाया था। पदभार ग्रहण करने के बाद अचानक युवा मोर्चा ने सीएमआर घेराव का कार्यक्रम बना लिया।मोर्चे के पास प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं थी।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!