Raipur News: पीएम मोदी के बयान के बयान के बाद छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत

Rashtrabaan
Highlights
  • भाजपा नके भूपेश बघेल सरकार पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

रायपुर, राष्ट्रबाण। पीएम मोदी के बयान के बाद भाजपा ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरना शुरू कर दिया है। धान खरीदी मामले को लेकर पीएम मोदी के बयान पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के पलटवार का भारतीय जनता पार्टी ने जवाब दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाया कि धान की खरीदी केंद्र सरकार के सहयोग होती है, मगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठ बोलते हैं। वह किसानों को ठगने का काम करते हैं। वह भूपेश नही ठगेश हैं। भाजपा नेता चौधरी ने धान खरीदी के मुद्दे पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने मंत्री रविंद्र चौबे की याददाश्‍त कमजोर हो चुकी है। जिस प्रधानमंत्री ने देश की साख बढ़ाई है, उन पर भूपेश ने झूठ बोलने का प्रयास किया। उन्‍होंने कहा, छत्‍तीसगढ़ सरकार धान खरीदी में श्‍वेत पत्र जारी करें।

पीएम मोदी ने धान खरीदी पर खड़े किए थे सवाल…

छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आए पीएम मोदी ने धान खरीदी पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्‍होंने कहा- मोदी गरीब का बेटा है। गरीबों का दुख दर्द समझाता है। कांग्रेस कुशासन व भ्रष्टाचार के दाग को झूठी गारंटियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी असली गारंटी देती है। आयुष्मान भारत में 40 लाख गरीबों की मदद की यह असली गारंटी है। कोरोना में छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को मुफ्त राशन दिया, गरीब का चूल्हा बुझने नहीं दिया, आज भी दे रहे हैं, यह है असली गारंटी।

error: Content is protected !!