सारंगपुर, राष्ट्रबाण। कांग्रेस नेता के घर लूट की वारदात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। घटना राजगढ़ की है जहाँ देर अज्ञात लुटेरों ने कांग्रेस के पूर्व सरपंच के घर घुसकर उनके ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। लुटेरों ने उनकी पत्नी को भी घायल कर दिया है। हालाकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जानकारी में बताया गया की लुटेरों ने 20 तोला सोना 5 किलो चांदी एवं 2 राइफल पर हाथ साफ किया है। दरअसल मामला राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाने से करीब 6 किलोमीटर दूर काचरिया पुरोहित गांव का है। जहां बुधवार रात पूर्व सरपंच बने सिंह (85) के घर में बदमाश घुस गए। उनसे संघर्ष में बने सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी लाड़कुंवर बाई (82) जख्मी हो गई। उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया है। बने सिंह के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि घर से सोना-चांदी, दो राइफल और लाखों रुपए की नकदी गायब है। वहीं पुलिस को प्राम्भिक जांच में सामने आया है कि रात करीब 2-3 बजे लुटेरे घर में पीछे की तरफ से घुसे थे। संभवत पीछे का दरवाजा खुला था, क्योंकि उस पर तोड़ने के निशान नहीं मिले हैं। भारी डंडे से दंपती पर वार किया गया। मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। यह किसी बाहरी गैंग का काम लगता है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ कर न्यायालय में पेश करेंगे।



