Seoni News : भाजपा की चौथी लिस्ट आई सिवनी विधानसभा से फिर दिनेश राय

Rashtrabaan
Highlights
  • दो बार के विधायक रह चुके है मुनमुन, भाजपा के कई नेताओं ने जताया था विरोध
  • भाजपा ने फिर जताया सिवनी विधानसभा से दिनेश राय पर विश्वास

सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी विधानसभा पर प्रत्याशी बदलने के अटकले पर भाजपा की चौथी लिस्ट के साथ विराम लग लगया है। भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट में 57 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जिसमे मुख्यमंत्री का नाम भी शामिल है वह पूर्व की तरह बुदनी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
जैसा की सिवनी विधानसभा में इस विधानसभा चुनाव में चेहरा बदलने की चर्चा ने जोर पकड़ा था जिससे सिवनी विधानसभा में सिवनी सहित प्रदेश की राजनीती की नजर टिकी हुई थी। कई बार राजनीति के पंडितो ने केंद्रीय मंत्री और सांसदों को टिकिट वितरण को सिवनी से जोड़ते हुए सिवनी विधानसभा से सांसद ढालसिंह की टिकिट की उम्मीद जताई थी तो अन्य नेता जो सिवनी विधानसभा से अपने आपको दावेदार बता रहे थे वह अपनी टिकिट को फाइनल मान रहे थे। लेकिन तमाम अटकलों को भाजपा की चौथी लिस्ट ने विराम लगा दिया है और भाजपा ने सिवनी विधानसभा से दिनेश राय ‘मुनमुन’ पर विश्वास जताते हुए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!