Seoni News: सिवनी में इंस्टाग्राम से फ़ोटो निकालकर बनाई जा रही पोर्न वीडियो, ब्लैकमेल करने के लगे गम्भीर आरोप

Rashtrabaan
Highlights
  • सिवनी जिले के युवकों से पुलिस कर रही पूछताछ

सिवनी,राष्ट्रबाण। सिवनी में यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने जैसा गम्भीर मामला प्रकाश में आया है। जहाँ कुछ युवकों ने छात्राओं के इंस्टाग्राम (Instagram) से उनकी फोटो निकालकर अश्लील वीडियो बनाने व ब्लैकमेल करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने जिला मुख्यालय से ही युवकों को हिरासत में लिया है। दरअसल इस मामले में पुलिस ने कई लड़कियों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक इंस्टाग्राम (Instagram) से लड़कियों की प्रोफाइल से फ़ोटो निकालकर उस फ़ोटो को एडिट कर लड़कियों की फ़ोटो पोर्न मूवी में जोड़कर उन्हें ब्लैकमेल करने का काम कर रहे थे। यहीं नही लड़कियों की अश्लील फ़ोटो भेजकर उनसे पैसों की मांग कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने अभी इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नही की है।

- Advertisement -

छात्र हैं युवा…
सिवनी मुख्यालय से जुड़े इस मामले में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा जिन युवकों से पूछताछ की जा रही है, वह सभी छात्र बताएं जा रहे हैं। इन युवकों की उम्र 19 से 20 साल बताई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा अब तक बनाए गए पोर्न वीडियो की जानकारी युवकों से मांगी जा रही है। देर शाम तक मामले का खुलासा होने की आंशका व्यक्त की जा रही है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!