Sheopur News: 8 चीतों की मौत के बाद जागी सरकार: पीसीसीएफ हटाए, अफसर असीम श्रीवास्तव को जिम्मेदारी

Rashtrabaan

श्योपुर,राष्ट्रबाण। कूनो में लगातार 8 चीतों की मौत के बाद सरकार की नींद खुली है। जिसके बाद एक्शन लेते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी जसबीर सिंह चौहान को हटा दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर आईएस अफसर असीम श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौपी गई है। ज्ञात हो कि कूनो में एक के बाद एक आठ चीतों की माैत के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो रहे थे। आपको बता दें कि 1987 बैच के आईएफएस अफसर जसबीर सिंह चौहान को प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से आए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो में छोड़ा गया था। यानी कुल 20 चीते लाए गए थे। यहां मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया था। कुल 24 चीतों में से 8 की मौत हो गई। अब कूनो में 16 चीते मौजूद हैं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!